Showing posts with label रचनाकर्म. Show all posts
Showing posts with label रचनाकर्म. Show all posts

नया सूर्य..

गैस के सिलेंडर से चूल्हे की अनबन है। कोहराई दूब सी चिंतन की दुलहन है॥ अलगावी आतंकी मौसम सा ढोया है मतदाता सूची सा दर्द हर संजोया है॥ खेतों पर कर्ज लिये फसलें कुछ बोई थीं। रेत हुई आशायें आंखों ने धोई थीं॥ सूखे में सारा घर काजल सा सोया है प्राण के विसर्जन ने संयम धन खोया है॥ जन्म से लोकतंत्र आश्वासन खाये हैं। तवे और रोटी से सपने टकराये हैं॥ अपने संकल्प से प्रजातंत्र रोया है रक्त से अहिंसा की आखर हर धोया है॥ -[डा. जीवन शुक्ल]

Love Code

#include
#include
#define Cute beautiful_lady

void main()
{
goto college;
scanf("100%",&ladies);

if(lady ==Cute)
line++;
while( !reply )
{

printf("I Love U");

scanf("100%",&reply);

}

if(reply == "GAALI")
main(); /* go back and repeat the process */

else if(reply == "SANDAL ")
exit(1);



else if(reply == "I Love U")
{
lover =Cute ;
love = (heart*)malloc(sizeof(lover));
}

goto restaurant;

restaurant:
{
food++;
smile++;
pay->money = lover->money;
return(college);
}

if(time==2.30)
goto cinema;

cinema:
{
watch++;
if(intermission)
{
coke++;
Popecorn++;

}
}

if(time ==6.00)
goto park;
}
}
{
for(time=6.30;time<= 8.30;time+=0.001)
kiss = kiss+1;
}
free(lover);
return(home);
getch();
}

फर्क

पति के जन्मदिन पर पत्नी उन्हें तोहफा देती थी। वहीं पति भी पत्नी के जन्मदिन पर उसे तोहफा दिया करते थे। पत्नी गृहिणी थी। जाहिर था कि वह पति से ही पैसे लेकर अपनी पसंद के तोहफे उन्हें देती थी। तोहफे देते वक्त उसके मुंह से अनायास निकलता, लीजिए, मेरी तरफ से तोहफा!

पति सोचते, पत्नी मेरे ही पैसे से मुझे मेरे जन्मदिन पर तोहफे देती है तो उसे अपना क्यों बता देती है। एक बार पति के जन्मदिन पर पत्नी ने एक शर्ट पति को प्रेजेंट की और कहा, मेरी ओर से इसे कबूल कीजिए।

पति ने कहा, मैं तुम्हें तोहफा दूं या तुम मुझे तोहफा दो, बात तो एक ही है क्योंकि दोनों तोहफों में पैसा मेरा ही लगता है। फिर दोनों में फर्क क्या है?

पत्नी को बहुत बुरा लगा। वह पति के मन में छुपे भाव को ताड गई। उसने संयम दिखाते हुए कहा, तुम्हारे और मेरे तोहफे में स्वामित्व के लिहाज से कोई फर्क नहीं है।

मगर इस लिहाज से फर्क जरूर है कि जहां तुम्हारे तोहफे में पुरुषजन्य दर्प झलकता है वहीं मेरे तोहफे में प्रेम और विनम्रता होती है। ऐसा बेबाक जवाब सुनकर पति महोदय सकपका गए।

[ज्ञानदेव मुकेश]

सूर्यकांत त्रिपाठी निराला - रचनाकर्म

नई दिल्ली। फुटपाथ पर सर्दियों में ठिठुरती भिखारिन को पशमीने का शाल ओढा देना, गंतव्य तक पहुंचकर रिक्शे वाले को कभी दस गुना किराया देना तो कभी झन्नाटेदार थप्पड जड देना, जेठ की भरी दोपहर में मजदूर को चीनी का शरबत पिलाना।

ये किस्से किसी विक्षिप्त व्यक्ति की जीवनचर्या का हिस्सा नहीं अपितु हिंदी साहित्य में छायावाद की स्वछंदतावादी विचारधारा के प्रणेता सूर्यकांत त्रिपाठी निराला से जुडे हैं। इस तरह के न जाने कितने किस्से इलाहाबाद के लोगों के मुंह से सुनने को मिल जाएंगे। इलाहाबाद के दारागंज इलाके में निराला ने अपने रचनाकर्म का स्वर्णिम दौर गुजारा था।

मैदनीपुर बंगाल में 1857 को जन्मे निराला का परिवार मूलत: बैसवाडा उन्नाव के गढागोला का निवासी था। निराला ने कोलकाता में रामकृष्ण मिशन के पत्र समन्वय का संपादन किया और रामकृष्ण साहित्य का बांग्ला से हिंदी में अनुवाद किया। वर्तमान में उपलब्ध मिशन के साहित्य के बडे अंश के अनुवादक निराला ही हैं। कालांतर में निराला तीन वर्ष लखनऊ में मतवाला के संपादक मंडल में रहे बाद में सुधा पत्रिका में संपादकीय लिखने लगे। मगर निराला के फक्कड और अक्खड स्वभाव को कहीं का काम रास नहीं आया।

आखिरकार निराला आजादी से पहले लखनऊ छोडकर इलाहाबाद आ गए। आरंभ में वह महादेवी वर्मा की साहित्यकार संसद में रहे। तामसी भोजन के शौकीन निराला ने साहित्यकार संसद को त्याग दिया। निराला वहां से इलाहाबाद के दारागंज आ गए जहां वे मसूरियादीन पंडा, घनश्याम घाटिया, चंद्रकांता त्रिपाठी और श्रीनारायण चतुर्वेदी के मकानों में रहे मगर कहीं भी उनका सामंजस्य नहीं बन सका। निराला के फकीराना स्वभाव को दारागंज मिजाज इतना भाया कि वे कमलाशंकर के संरक्षण में स्थायी अतिथि के रूप में रहने लगे। जहां वे अंत समय 1961 तक रहे।

कमलाशंकर स्वयं वैद्य अम्बिका प्रसाद अवस्थी के मकान में किरायेदार थे। सूत्र बताते हैं कि निराला का कुछ सामान आज भी दारागंज कोतवाली में रखा हुआ है क्योंकि किरायेदार किसी को अपने यहां किराये पर नहीं रख सकता।

निराला को जानने वालों से जब निराला के अनगढ और फकीर व्यक्तित्व के बारे में जानने का प्रयास किया गया तो वैद्य अंबिका प्रसाद अवस्थी स्मृतियों में लौटते हुए बताते हैं कि एक बार मैंने पूछा आप कविता कैसे लिख लेते हैं तो निराला काफी देर तक गली में टहलते रहे और फिर पास बुलाकर कहा कि कविता क्रोध, प्रेम और रोग की तरह ही अंतर्मन से बाहर आती हैं।

निराला के करीबी लोगों में से एक 94 वर्षीय रंगकर्मी व इलाहाबाद आकाशवाणी की कलाकार चंद्रकांता त्रिपाठी ने बताया लोक संगीत के शौकीन निराला बडे ही भावुक व्यक्ति थे। वह तोडती पत्थर की श्रमिक महिला बिंब मात्र नहीं थी बल्कि निराला उसे खुद खाना देने गए थे।

वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार नरेश मिश्र ने बताया कि साढे छह फुट की ऊंचाई, धवल बाल और अधखिचडी लंबी दाढी और विराट व्यक्तित्व वाले निराला की तुलना जूलियस सीजर या किसी ग्रीक योद्धा से की जा सकती है।

साहित्यकार गोपेश्वर गोपेश से जुडा एक किस्सा मिश्र ने बताया कि एक दफा गोपेश निराला से मिलने पहुंचे। इत्तेफाक से निराला पेडे खाते हुए मिल गए। निराला ने गोपेश को भी पेडे खाने को दिए। चार पेडे खाने के बाद गोपेश और पेडे नहीं खा सके। निराला ने कहा, गोपेश चंदवरदाई का नाम सुना है ना। जो कलम से पृथ्वीराज रासो लिखता था और रणभूमि में युद्ध जीतता था और आज के साहित्यकार कितने सुकुमार हैं जो कुछ पेडे भी नहीं खा सकते। गोपेश मौन निराला को ताकते रह गए।

उन्होंने बताया कि फिल्म अभिनेता पृथ्वीराज कपूर से मिलने के बाद निराला के मुख से अकस्मात निकला आज मिला है मुझे कोई जोडीदार। एक बार एक शोधार्थी निराला के पास आया और पूछा छायावाद क्या है तो निराला उसे लेकर गंगा के घाट पर पहुंच गए। और कभी गंगा स्नान नहीं करने वाले निराला गंगा में उतर गए। छात्र को भी अंदर बुला लिया और पूछा आया समझ में छायावाद। नकारने पर सिर पकडकर गंगा में डुबो दिया और पूछा अब समझ में आया छायावाद छात्र ने फिर मना किया तो निराला ने कहा जा तुझे कभी समझ नहीं आएगा क्या होता है छायावाद।